Showing posts with label कृष्णा. Show all posts
Showing posts with label कृष्णा. Show all posts

Tuesday, November 17, 2020

क्या है मामा-भांजे में विवाद की वजह?

 

कभी शानदार बॉन्डिंग शेयर करने वाली बॉलीवुड की मशहूर मामा-भांजे की जोड़ी के रिश्ते में अब दरार पड़ गई है. यहां बात हो रही है गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की. कई बार दोनों की तल्खियां पब्लिकली नजर आई है. अब एक बार फिर गोविंदा और कृष्णा के बीच का तनाव चर्चा में बना हुआ है. ऐसा तब हुआ जब दिवाली स्पेशल एपिसोड में कपिल शर्मा शो में पहुंचे गोविंदा के आने पर कृष्णा नदारद दिखे.

कपिल शर्मा शो में गोविंदा ने कृष्णा पर बिना नाम लिए तंज भी कसा था. कृष्णा जहां नाराजगी के बावजूद गोविंदा से सुलह करना चाहते हैं. वहीं गोविंदा ने हाल ही में जिस तरह से कृष्णा पर कमेंट किया है उससे नहीं लगता कि वे पैचअप के मूड में हैं. ऐसे में जानते हैं मामा-भांजे के बीच ये विवाद आखिर किस बात पर पैदा हुआ और कब हुआ


ये सारा विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से शुरू हुआ था. दरअसल, बात 2018 की है. कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक पोस्ट कर लिखा था- लोग जो पैसों के लिए डांस करते हैं. ये पोस्ट गोविंदा की पत्नी सुनीता को चुभ गई थी.